जब आप लगभग 800 वाट लोड चलाना चाहते हैं या आपके घर का लोड 800 वाट से कम है, तो 1 किलोवाट सोलर सिस्टम आपके लिए सबसे उपयुक्त है। इस सोलर सिस्टम की पहली प्राथमिकता आपके लोड को चलने की है और दूसरी ग्रिड या बैटरी में पावर सप्लाई की। 1kW सोलर सिस्टम को इंस्टाल करने के लिए 100 sq.ft जगह की आवश्यकया है।
Read in English
1 किलोवाट सोलर सिस्टम आपके घर को सोलर एनर्जी से चलने वाले घर में अपग्रेड करने का सबसे अच्छा तरीका है। यह एक पूर्ण सोलर सेटअप है जिसमें आम तौर पर सोलर पैनल, सोलर इन्वर्टर, सोलर बैटरी और अन्य सोलर सहायक उपकरण शामिल होते हैं। ये सभी हाई एफिशिएंसी वाले सोलर कंपोनेंट्स हैं, जो अपनी अनोखी कार्यक्षमता के लिए जाने जाते हैं। सोलर सिस्टम की कीमत सोलर सिस्टम के टाइप और ब्रांड पर निर्भर करती है।
1kW सोलर सिस्टम तीन विभिन्न प्रकार की तकनीकों में उपलब्ध हैं, इसलिए इस पेज पर दी गयी सम्पूर्ण जानकारी को पढ़ने और अपनी आवश्यकताओं के आधार पर सबसे बेस्ट सोलर सिस्टम का चयन करे।
Page Highlights:
1 किलोवाट एक झलक में
बिजली प्रोडक्शन
4 यूनिट / दिन
औसत लागत
₹60,000 to ₹80,000
(सभी टैक्स के साथ )
वार्षिक बचत
₹10,800
क्षेत्र की आवश्यकता
6 Sq. Mtr. छाया मुक्त
1kW सोलर सिस्टम
-
1kW UTL Hybrid Solar System Complete System Price
₹ 152,066.00Original price was: ₹ 152,066.00.₹ 115,279.00Current price is: ₹ 115,279.00. (Inclusive of All Taxes) -
UTL 1kW Off-Grid Solar System Complete System Price
₹ 104,882.00Original price was: ₹ 104,882.00.₹ 83,064.00Current price is: ₹ 83,064.00. (Inclusive of All Taxes) -
1kW Luminous Solar System (1500VA) : Complete System
₹ 141,261.00Original price was: ₹ 141,261.00.₹ 103,999.00Current price is: ₹ 103,999.00. (Inclusive of All Taxes)
#1. 1 किलोवाट सोलर सिस्टम प्राइस लिस्ट
सोलर सिस्टम की कीमत सोलर सिस्टम के प्रकार और ब्रांड पर निर्भर करती है। हमने नीचे 1kW सोलर सिस्टम की सर्वोत्तम संभव कीमतों को सूचीबद्ध किया है।
मॉडल | सेल्लिंग प्राइस | प्राइस प्रति वाट |
1 किलोवाट सोलर पैनल | Rs. 25,000 | Rs. 25 |
1 किलोवाट कन्वर्जन किट | Rs. 40,000 | Rs. 40 |
1 किलोवाट 12V सोलर सिस्टम | Rs. 60,000 | Rs. 60 |
1kW ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम 24V | Rs. 66,999 | Rs. 70 |
1 किलोवाट ओन ग्रिड सोलर सिस्टम | Rs. 60,999 | Rs. 60 |
1 किलोवाट हाइब्रिड सोलर सिस्टम | Rs. 92,999 | Rs. 80 |
- (टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन और इंस्टालेशन सहित) लोकेशन, उपलब्धता और सोलर ब्रांड के आधार पर कीमतें ± 10% से 12% तक भिन्न हो सकती हैं।
-
कीमतें सरकारी सब्सिडी के बिना दी गयी हैं क्योंकि सोलर सिस्टम पर सब्सिडी आपकी योग्यता और सोलर सिस्टम के टाइप पर निर्भर करती है।
सोलर पैनल पर सब्सिडी के बारे और पढ़ें: https://kenbrooksolar.com/solar-benefits-mnre-govt-subsidy
#2. 1kW सोलर सिस्टम के प्रकार
पिछले कुछ वर्षों में सोलर के क्षेत्र में जबरदस्त और निरंतर विकास हुआ है जिस वजह से 1kW सोलर सिस्टम के 3 प्रकार हमको मार्किट में देखने को मिलते है। इन तीन प्रकारों के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।
ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम – सेविंग + ग्रिड एक्सपोर्ट
ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम – सेविंग + बैकअप
हाइब्रिड सोलर सिस्टम – ऑन ग्रिड + ऑफ ग्रिड
वीडियो के द्वारा सोलर सिस्टम के प्रकारों को समझें
अन्य यूट्यूब वीडियो:
लिंक: ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम
लिंक: ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम
लिंक: हाइब्रिड सोलर सिस्टम
#3. 1 किलोवाट सोलर पैनल
1kW सोलर पैनल घर पर बिजली पैदा करने का सबसे किफायती तरीका है। यह न केवल आपके बिजली बिल को कम करता है, बल्कि यह आपको सरकारी ग्रिड से स्वतंत्रता भी प्रदान करता है।
सोलर पैनल तीन तरह के होते हैं जिनकी कम्पलीट रेंज आज मार्किट में उपलब्ध है। आप टाटा सोलर, लुमिनस सोलर और यूटीएल सोलर जैसे किसी भी प्रतिष्ठित सोलर ब्रांड से 1 किलोवाट सोलर पैनल खरीद सकते हैं। सामान्य तौर पर 1kW सोलर पैनलों में 335 वाट के 3 पीेस शामिल होते हैं। 1kW सोलर पेनल्स की स्पेसिफिकेशन्स नीचे दी गयी हैं।
1 किलोवाट सोलर पैनल की स्पेसिफिकेशन
पर्टिकुलर | विवरण |
सोलर पैनल | 335 वाट |
सोलर पैनल की संख्या | 3 |
पैनल टाइप | पोली/मोनो |
ऑपरेटिंग वोल्टेज | 24V |
मॉड्यूल एफिशिएंसी | >19% |
ऑपरेटिंग टेम्प्रेचर | -40°C to +80°C |
शॉर्ट सर्किट करंट, Isc (A) | 9.22 A |
अधिकतम पावर वोल्टेज Vmp (V) | 38.03 V |
ओपन सर्किट वोल्टेज, Voc (V) | 45.53 V |
अधिकतम पावर करंट, Imp (A) | 8.68 A |
पावर टॉलरेंस | ±3% |
परफॉरमेंस वारंटी | 25 साल |
प्रोडक्ट वारंटी | 10 साल |
सेल्लिंग प्राइस | रु. 25,000 (टैक्स सहित) |
#4. 1kW सोलर कन्वर्जन किट
सोलर कन्वर्जन किट एक छोटा सोलर डिवाइस हैं जो की आपके साधारण/नॉन-सोलर इन्वर्टर को सोलर इन्वर्टर में बदल देता है। इस कन्वर्जन किट में आपको एक सोलर चार्ज कंट्रोलर, 1 किलोवाट तक के सोलर पैनल, सोलर कनेक्टर और अन्य सोलर अक्सेसरीज़ मिलती है।
अगर आप सोलर सिस्टम इनस्टॉल करने की सोच रहे हैं और आपके घर में पहले से ही कोई नार्मल इन्वर्टर मौजूद हैं तो आपको नया इन्वर्टर खरीदने की कोई जरुरत नहीं है। आप 1kW सोलर कन्वर्जन किट की सहायता से उसे ही सोलर इन्वर्टर में कन्वर्ट कर सकते हो।
1kW सोलर कन्वर्जन किट की स्पेसिफिकेशन्स
पर्टिकुलर |
डिस्क्रिप्शन |
सोलर कन्वर्जन किट |
1kW |
सोलर SMU |
1kVA |
SPV max (Voc) |
90V |
टेक्नोलोजी |
MPPT/PWM |
स्विचिंग डिवाइस |
पावर MOSFET |
चार्जिंग करंट |
20A |
डिस्प्ले |
LCD |
ऑपरेटिंग टेम्परेचर |
0°C से 50°C |
इन्ग्रेस्स प्रोटेक्शन |
IP-20 |
335 वाट |
|
पैनल क्वांटिटी |
3 nos |
सोलर पैनल टाइप |
मोनो/पाली |
ऑपरेटिंग वोल्टेज |
24V |
मॉडयूल एफिशिएंसी |
>19% |
ऑपरेटिंग टेम्परेचर |
-40°C से +80°C |
सोलर एक्सेसरीज |
स्टैण्डर्ड |
मॉउंटिंग स्ट्रक्चर |
1kW |
3 in 1 कनेक्टर MC4 के साथ |
1 Nos. |
वारंटी |
1 साल प्रोडक्ट वारंटी चार्ज कंट्रोलर के लिए & 25 साल परफॉरमेंस वारंटी सोलर पैनल के लिए |
सेल्लिंग प्राइस |
रु.40,000 (टैक्स सहित) |
#5. 1 किलोवाट 12V सोलर सिस्टम
1kW 12V सोलर सिस्टम सिंगल बैटरी आधारित सिस्टम है जो की 12 वाल्ट की एक सोलर बैटरी के साथ आता है। यह एक ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम हैं जिसे स्टैंड-अलोन पावर सिस्टम या सोलर बैटरी-आधारित सिस्टम के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि इस सिस्टम में बैटरी होती है। यह सिस्टम छोटे घरों के लिए बेस्ट है।
इस सिस्टम में आपको 1 किलोवाट के 12 वाल्ट सोलर पेनल्स मिलेंगे जो की प्रति दिन 4 यूनिट्स बिजली जनरेट करते है। इस सिस्टम को इनस्टॉल करने के लिए आपको लगभग 6 स्क्वायर मीटर जगह की जरुरत होगी।
1kW 12V सोलर सिस्टम की स्पेसिफिकेशन
पर्टिकुलर |
डिस्क्रिप्शन |
सोलर पैनल रेटिंग |
335 वाट |
सोलर पैनल क्वांटिटी |
3 Nos. |
सोलर पैनल टाइप |
मोनो/पाली |
मॉडयूल एफिशिएंसी |
19% तक |
वारंटी |
25 साल की परफॉरमेंस वारंटी |
1kVA |
|
इन्वर्टर टाइप |
ऑफ-ग्रिड |
टेक्नोलॉजी |
MPPT |
मैक्स DC इनपुट |
1kW |
एफिशिएंसी |
97% |
वारंटी |
1 साल |
सोलर बैटरी |
150Ah |
बैटरी क्वांटिटी |
1 Nos |
बैटरी टाइप |
C10 |
टेक्नोलॉजी |
टाल टुबुलर |
वोल्टेज |
12V |
सोलर एक्सेसरीज |
फास्टनर्स, मॉउंटिंग स्ट्रक्चर, DC/AC वायर्स, MC4 कनेक्टर्स, केबल टाई, क्रिम्पिंग टूल, अर्थिंग कीटस, लाइटिंग अरेस्टर |
सेल्लिंग प्राइस |
रु.60,000 (टैक्स सहित) |
#6. 1 किलोवाट 24V सोलर सिस्टम
1kW ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम में सोलर पैनल, सोलर इन्वर्टर, सोलर बैटरी और अन्य सोलर एक्सेसरीज शामिल होती हैं। सोलर पैनल बिजली पैदा करता है और ग्रिड (सरकारी बिजली) का उपयोग किए बिना आपके 800 वाट तक के लोड को चलाएगा। यदि सोलर पैनल आपके कनेक्टेड लोड को चलाने में असमर्थ हैं, तो सोलर बैटरी आपके कनेक्टेड लोड को चलाएगी।
1 किलोवाट ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम की तरह, एक ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम भी प्रति दिन 4 यूनिट उत्पन्न करता है। इसके अलावा आप सोलर बैटरी में अतिरिक्त सोलर पावर को स्टोर भी कर सकते है। इस स्टोर पावर का उपयोग बिजली कटौती के दौरान या जब सूर्य उपलब्ध नहीं है तब किया जा सकता है।
ऑफ-ग्रिड 1kW सोलर सिस्टम
- मुफ्त बिजली
- पावर बैकअप
- 25 साल पैनल की वारंटी
- 5 साल सिस्टम की वारंटी
- अपनी बचत बढ़ाएं
- कोई नेट मीटरिंग नहीं
1kW ऑफ ग्रिड सिस्टम की स्पेसिफिकेशन
पर्टिकुलर | डिस्क्रिप्शन |
सोलर पैनल | 335 वाट |
पैनल की संख्या | 3 Nos. |
सोलर पैनल टाइप | मोनो/पाली |
एफिशिएंसी | Up to 19% |
वारंटी | 25 साल |
सोलर इन्वर्टर | 1kW |
इन्वर्टर टाइप | ऑफ ग्रिड सोलर इन्वर्टर |
टेक्नोलॉजी | MPPT |
अधिकतम डीसी इनपुट | 1kW |
वोल्टेज | 24V |
एफिशिएंसी | 97% |
वारंटी | 2 वर्ष |
सोलर बैटरी | टाल टुबुलर |
बैटरी टाइप | डीप डिस्चार्ज @ C10 |
कैपेसिटी | 150Ah |
क्वांटिटी | 2 Nos. |
वोल्टेज | 12V |
वारंटी | 5 साल |
सोलर एक्सेसरीज़ | जंक्शन बॉक्स, AC और DC केबल, फास्टनर्स, केबल टाई, क्रिम्पिंग टूल, अर्थिंग किट, लाइटिंग एरेस्टर |
सेल्लिंग प्राइस | रु.66,999 (टैक्स सहित) |
1kW ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम के साथ रेकमेंडेड लोड और पावर बैकअप
घरेलू उपकरण | लोड कैपेसिटी | बैकअप टाइम |
4 एलईडी + 4 पंखे + 1 टीवी | 800 वाट | 4 घंटे |
4 एलईडी + 3 पंखे + 1 फ्रिज | 800 वाट | 4 घंटे |
4 एलईडी + 2 पंखे + 1 टीवी | 500 वाट | 6 घंटे |
#7. ऑन-ग्रिड 1kW सोलर सिस्टम
ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम को ग्रिड-टाई सिस्टम के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह सरकारी बिजली से जुड़ती है। इस सिस्टम पर सोलर नेट-मीटरिंग लागू है जिसका मतलब है की आप अतिरिक्त उत्पन्न बिजली को सरकार को निर्यात कर सकते है, और सरकार अगले बिजली बिल पर इसे एडजस्ट करेगी।
1 किलोवाट ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम प्रति दिन औसतन 4 इकाइयों का उत्पादन कर सकता हैं। हालांकि इस सिस्टम में सोलर बैटरी कनेक्ट नहीं होती है, फिर भी आप इस पर अपना लोड बहुत आसानी से चला सकते हैं। इस सिस्टम पर भारत सरकार द्वारा 30% से 70% सब्सिडी भी उपलब्ध है।
1kW ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम
- मुफ्त बिजली
- नेट मीटरिंग
- 25 साल की वारंटी
- 5 साल की पूरी वारंटी
- अपनी बचत बढ़ाएं
- कोई बैकअप नहीं
1 किलोवाट ऑन-ग्रिड सिस्टम की स्पेसिफिकेशन
पर्टिकुलर | डिस्क्रिप्शन |
सोलर पैनल | 335 वाट |
पैनल की संख्या | 3 Nos. |
सोलर पैनल टाइप | मोनो/पाली |
एफिशिएंसी | Up to 19% |
वारंटी | 25 साल |
सोलर इन्वर्टर | 1kW |
इन्वर्टर टाइप | ओन ग्रिड इन्वर्टर |
टेक्नोलॉजी | MPPT |
अधिकतम डीसी इनपुट | 1kW |
वोल्टेज | 24V |
एफिशिएंसी | 97% |
वारंटी | 5 वर्ष |
मॉउंटिंग स्ट्रक्चर | 1kW रूफ माउंटेड |
जंक्शन बॉक्स | 1 Nos |
DC वायर | 30 मीटर |
AC वायर | 20 मीटर |
MC4 कनेक्टर | 2 Pairs |
अन्य सहायक उपकरण | फास्टनर, केबल टाई, क्रिम्पिंग टूल, अर्थिंग किट, लाइटिंग अरेस्टर |
सेल्लिंग प्राइस | रु.60,999 (टैक्स सहित) |
#8. हाइब्रिड 1kW सोलर सिस्टम
हाइब्रिड सोलर सिस्टम (ग्रिड कनेक्शन के साथ सोलर बैटरी) ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम और ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम दोनो का कॉम्बिनेशन हैं। इस सोलर सिस्टम में लोड को चलने के लिए तीन (सोलर पावर, सोलर बैटरी, सरकारी बिजली) पावर सोर्स है। यह सिस्टम बैटरी के साथ-साथ सरकारी ग्रिड से जुड़ी रहती है।
उन लोगों के लिए हाइब्रिड सोलर सिस्टम बेस्ट है जो बिजली कटौती की समस्या का सामना कर रहे हैं और उन्हें बैटरी बैकअप के विकल्प की भी आवश्यकता है, साथ ही साथ वह ग्रिड (सरकार) को अतिरिक्त बिजली का निर्यात भी करना चाहते हैं।
1kW हाइब्रिड सोलर सिस्टम
- मुफ्त बिजली
- पावर बैकअप
- नेट मीटरिंग
- 25 साल की पैनल की वारंटी
- 5 पुरे सिस्टम की वारंटी
- अपनी बचत बढ़ाएं
1 किलोवाट हाइब्रिड सोलर सिस्टम की स्पेसिफिकेशन्स
पर्टिक्युलर्स |
डिस्क्रिप्शन |
1kW |
|
335 वाट |
|
पेनल्स की संख्या |
3 Nos. |
सोलर पैनल टाइप |
मोनो/पाली |
एफिशिएंसी |
19% तक |
वारंटी |
25 साल |
1kVA |
|
इन्वर्टर टाइप |
हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर |
टेक्नोलॉजी |
MPPT |
मैक्सिमम डीसी इनपुट |
1kW |
वोल्टेज |
24V |
एफिशिएंसी |
97% |
वारंटी |
2 साल |
सोलर बैटरी |
2 Nos. |
टेक्नोलॉजी |
टाल ट्यूबूलर सोलर बैटरी |
बैटरी टाइप |
C10 |
कैपेसिटी |
150Ah |
वोल्टेज |
12V (कुल 24V) |
वारंटी |
5 साल |
अन्य सोलर एक्सेसरीज |
जंक्शन बॉक्स, एसी/डीसी केबल, फास्टनर्स, केबल टाई, क्रिम्पिंग टूल, अर्थिंग किट, लाइटिंग एरेस्टर |
सेल्लिंग प्राइस |
रु.92,999 (टैक्स सहित) |
1 किलोवाट हाइब्रिड सोलर सिस्टम के साथ रेकमेंडेड लोड और पावर बैकअप
घरेलू उपकरण | लोड की क्षमता | बैकअप टाइम |
4 एलईडी + 4 पंखे + 1 टीवी | 800 वाट | 3 घंटे |
4 एलईडी + 3 पंखे + 1 फ्रिज | 800 वाट | 3 घंटे |
4 एलईडी + 2 पंखे + 1 टीवी | 500 वाट | 5 घंटे |
1kW सिस्टम के बारे में सामान्य जानकारी
- 1kW सोलर सिस्टम की औसत जनरेशन कैपेसिटी 4 यूनिट/दिन है।
- जो की हुआ, 120 यूनिट/माह (4 यूनिट x 30 दिन) और,
- 1,440 यूनिट्स/वर्ष (120 यूनिट्स x 12 महीने)
- पूरे सिस्टम के लिए 5 साल और सोलर पैनल के लिए 25 साल की वारंटी है।
- सोलर नेट मीटरिंग केवल ऑन-ग्रिड और हाइब्रिड सोलर सिस्टम पर लागू होती है।
- हाइब्रिड और ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम के लिए सोलर पर 40% तक की सरकारी सब्सिडी है। ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम के लिए कोई सब्सिडी उपलब्ध नहीं है।
आपको ऑर्डर की तारीख से 3 दिनों के भीतर डिलीवरी और डिलीवरी की तारीख से 3 दिनों के भीतर इंस्टॉलेशन मिल जाएगी।
लुमिनस 1 किलोवाट सोलर सिस्टम
लुमिनस सोलर पहले से ही सोलर इन्वर्टर और सोलर बैटरी उद्योग में पिछले 20 से अधिक वर्षों से है। अब लुमिनस सोलर सोलर के क्षेत्र में एक अग्रणी कंपनी है, विशेष रूप से ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम (बैटरी आधारित सोलर सिस्टम) के लिए। आप लुमिनस 1kW सोलर सिस्टम के कंपोनेंट्स को नीचे देख सकते हैं और इसे हमसे बहुत किफायती कीमतों पर खरीद सकते हैं।
1kW लुमिनस सोलर सिस्टम
- मुफ्त बिजली
- पावर बैकअप
- 25 साल पैनल की वारंटी
- अपनी बचत बढ़ाएं
1kW लुमिनस सोलर सिस्टम की स्पेसिफिकेशन्स
उपकरण | विवरण |
सोलर पैनल | 3 x 335 वाट |
सोलर बैटरी | 2 x 150 AH |
सोलर इन्वर्टर | 1 x 1500VA |
सोलर स्ट्रक्चर | GI (3 पेनल्स) |
DC वायर मीटर | 40 मीटर 4 sq. mm |
कनेक्टर्स | 4 x Y कनेक्टर |
सेल्लिंग प्राइस | Rs.79,999 (सभी टैक्स के साथ) |
भारत में 1kW सोलर इंस्टालेशन
अब तक हमने 2000 से अधिक सोलर प्रोजेक्ट्स इनस्टॉल किये हैं जिसमें हमने भारत के लगभग हर राज्य में 100+ 1kW ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम इनस्टॉल किये होंगे है। हमारे सभी ग्राहक पूरी तरह से संतुष्ट हैं और उन्हें अपने घरों में इनस्टॉल सोलर सिस्टम्स का भरपूर आनंद ले रहे है। नीचे दिखाया गया 1kW सोलर सिस्टम हमारे द्वारा गुड़गांव में इनस्टॉल किया गया हैं।
#9. 1kW सोलर सिस्टम पर सब्सिडी
हाल के वर्षों में सोलर की कीमत में काफी बदलाव देखने को मिला है। हमारी भारत सरकार सोलर पावर को बढ़ावा देने के लिए सोलर पर सब्सिडी प्रदान कर रही है ताकि अधिक से अधिक लोगो को सोलर का लाभ मिल सके। केंद्र सरकार भारत में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एमएनआरई के माध्यम से यह सब्सिडी प्रदान कर रही है।
1kW सोलर सिस्टम लगाकर आप सोलर पर 40% तक सब्सिडी पा सकते हैं। आज ही अपने घर पर एक 1kW ऑन-ग्रिड या हाइब्रिड सोलर सिस्टम (बिना सोलर बैटरी के) बहुत ही किफ़ायती दामों पर सब्सिडी के साथ स्थापित करें।
आप भी सोलर पर सब्सिडी पा सकते है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: सोलर पैनल सिस्टम पर सब्सिडी, भारत सरकार की योजना व् अन्य लाभ
सोलर एक्सपर्ट की सलाह
“हम आपको ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम इनस्टॉल करने की सलाह देंगे क्योंकि यह आपके लोड को पहली प्राथमिकता पर चलाएगा और बची हुई सोलर पावर को बैटरी बैंक में स्टोर कर देगा। साथ ही, 150Ah कैपेसिटी की 2 बैटरियां अतिरिक्त बिजली को स्टोर करके आपको लम्बे समय तक पावर बैकअप प्रदान करेंगी।
आपको 1kW क्षमता के लिए ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम इनस्टॉल करवाने और नेट-मीटरिंग पर निवेश करने की जरूरत नहीं है। उसी कीमत पर आप बैटरी बैंक के साथ स्वतंत्र ऑफ-ग्रिड सिस्टम लगवाइये।
—अगर आपको एक सोलर एक्सपर्ट की जरुरत है तो – हमसे संपर्क करें
1 किलोवाट सिस्टम - सामान्य प्रश्न
1 किलोवाट का सोलर सिस्टम 800 वाट क्षमता तक के लोड को चला सकता है। आप कुल मिलाकर 800 वाट तक एक टीवी, फ्रिज, एलईडी, और बहुत कुछ चला सकते हैं।
1kW सोलर सिस्टम की कीमत इसके टाइप पर निर्भर करती है। सभी प्रकार के 1 किलोवाट सोलर सिस्टम की कीमतें निचे दी गयी हैं:
- 1kW ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम – रु.60,999
- 1kW ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम – रु.66,999
- 1kW हाइब्रिड सोलर सिस्टम – रु.92,999
1kW क्षमता वाले सभी प्रकार के सोलर सिस्टम अपने आप में बेस्ट हैं। लेकिन अगर आप अपने घर के लिए सोलर सिस्टम लगाना चाहते हैं तो ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम आपके लिए उपयुक्त रहेगा। रात और बादलों के दिनों में यह आपको बैकअप प्रदान करता है।
एक स्टैंड-अलोन सिस्टम ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम का दूसरा नाम है। एक ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम में अतिरिक्त बिजली को स्टोर करने के लिए सोलर बैटरी होती है।
ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम में बिजली स्टोर करने के लिए कोई बैटरी नहीं होती है। और एक ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम में आपको बैकअप प्रदान करने के लिए सोलर बैटरी उपलब्ध हैं।
हां, आप अपने छोटे आकार के फ्रिज को लगभग 1 किलोवाट के सोलर सिस्टम पर 5 से 6 घंटे चला सकते हैं।
ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम में आपको बैकअप प्रदान करने के लिए 150Ah की 2 बैटरियां इनस्टॉल करवानी होंगी।
हां, भारत में 1kW सोलर सिस्टम पर 40% तक सब्सिडी है।
सोलर पैनल की मात्रा उनकी क्षमता और आकार पर निर्भर करती है। 1 किलोवाट के सोलर सिस्टम में यदि आप 250 वाट के सोलर पैनल का उपयोग कर रहे हैं तो 4 पैनलों की आवश्यकता होगी और यदि आप 335 वाट के सोलर पैनल का उपयोग कर रहे हैं तो इसके लिए 3 पैनल पर्याप्त हैं।
सोलर पैनल का आकार उसकी कैपेसिटी और ब्रांड पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए वारी सोलर 335 वॉट पैनल का साइज 1960 x 990 x 40 mm है जबकि लुमिनस सोलर पैनल का साइज 1976x991x40 mm है।
1-किलोवाट सोलर सिस्टम को इनस्टॉल करने के लिए 6 वर्ग मीटर छाया मुक्त स्थान की आवश्यकता है।
अगर आप इन सभी उपकरणों को सोलर पावर से चलाना चाहते हैं तो आप 1kW ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम इनस्टॉल कर सकते हैं।
एक 1kW सोलर सिस्टम प्रति दिन 4 यूनिट तक उत्पन्न कर सकती है। इस हिसाब से यह 120 यूनिट प्रति माह हो जाती है।
सोलर पावर के क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित ब्रांड हैं जैसे लुमिनस सोलर, वारी सोलर, टाटा सोलर, माइक्रोटेक सोलर, पतंजलि सोलर इत्यादि। ये सोलर निर्माता लंबे समय से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। तो आप अपने सुविधा के अनुसार इनमे से कोई भी सोलर ब्रांड चुन सकते हैं।
हां, पूरे सोलर सिस्टम के लिए 5 साल की वारंटी है और सोलर पैनल के लिए भी 25 साल की वारंटी है।
किसी भी कैपेसिटी के सोलर सिस्टम को इनस्टॉल करने या खरीदने के लिए आप हमसे संपर्क करे। साथ ही आप इसे हमारे ऑनलाइन सोलर स्टोर से भी खरीद सकते है।
भारत के टॉप सोलर ब्रांड्स
हम टाटा सोलर, यूटीएल सोलर, लुमिनस सोलर, पतंजलि सोलर, माईक्रोटेक सोलर, एक्साईड सोलर, वारी सोलर, विक्रम सोलर, अदानी सोलर, लुबी सोलर सहित सभी प्रतिष्ठित सोलर ब्रांडों में डील करते हैं।
✍️ Written by: Hari Sharan & Updated On: 30/03/2022 By: Bhanwar Chauhan